Cigarette

Google Translator

Saturday 8 August 2015

हमारी पृथ्वी के बारे में कुछ छोटी-छोटी बातें

blogger widgets

         आज सोचा कुछ ज्ञान बाँट लूं जरा अपनी पृथ्वी ग्रह के बारे में... गूगल देवता से पूछ पाछ के ये डाटा जमा किया है बाबा... तो देखो पृथ्वी के बारे में कितना जानते थे और नीचे जो मैंने लिखा है उस में क्या नया है...

pc - dailymail.co.uk



  • पृथ्वी अपने अक्ष पर कितना झुकी है 23.30
  • सौर मंडल का एक मात्र ग्रह जिस पर जीवन है – पृथ्वी
  • सौर मंडल के बड़े ग्रहों में पृथ्वी का स्थान कौन सा है – पांचवा
  • पृथ्वी का विषुवतीय व्यास कितना है – 12756 किलोमीटर, इसी तरह धुर्वीय व्यास 12714 किलोमीटर है
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर किस दिशा में घुमती है – पश्चिम से पूर्व
  • पृथ्वी अपनी धुरी का चक्कर किस रफ़्तार से और कितने समय में पूरा करती है – 1610 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकेंड में 
  • पृथ्वी के किस गति से दिन रात होता है- घुरण
  • पृथ्वी की किस गति से साल बनते हैं – परिक्रमण
  • सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी को कितना समय लगता है – 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड यानी 365 दिन 6 घंटे
  •  पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा में लगे वक़्त को क्या कहते हैं – सौर वर्ष
  •  सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे निकट का तारा कौन सा है – प्रोक्सिमा सेंचुरी

pc - seasky.org


  •  चंद्रमा पर धुल के मैदान को क्या कहते हैं – शांति सागर
  •  जीवाश्म ग्रह किसे कहते हैं – चंद्रमा
  •  चंद्रमा पर पाए जाने वाले चट्टानों में किस धातु की मात्र सबसे अधिक है – टाइटेनियम
  •  पृथ्वी से चंद्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है – 57
  •  चंद्रमा धरती की परिक्रमा एवं घूर्णन कितने दिनों में करता है – 27 दिन 8 घंटे
  •  चंद्रमा का सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है – लिबनिट्स पर्वत
  •  चंद्रमा पर सबसे पहले पहुँचने वाले अन्तरिक्ष यात्री – नील आर्मस्ट्रांग और सर एडविन एल्डिन
  •  चंद्रमा पर कब अन्तरिक्ष यात्रियों ने पहुँचने में सफलता पाई – 21 जुलाई 1969
  •  चंद्रमा पर किस यान से गये थे – अपोलो 11

pc - news.discovery.com


  •  प्रकाश चक्र क्या है – वैसी काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी के प्रकाशित और अप्रकाशित हिस्सों को बांटती है 
  •  जिस कक्षा में पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है उसे कह्ते हैं – दीर्घ वृतीय
  •  पूर्ण सूर्य ग्रहण किस दिन होता है – अमावस्या के दिन
  •  पूर्ण चन्द्र ग्रहण किस रात होता है – पूर्णिमा की रात
  •  अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा क्या है – 180 डिग्री देशांतर को
  •  ये कहा कहा से गुजरती है – आर्कटिक सागर, चुकी सागर, बेरिंग स्ट्रेट और प्रशांत महासागर
  •  कर्क रेखा कहा कहा से गुजरती है – भारत, चीन, म्यामार
  •  ग्रीन विच माध्यम समय कितने डिग्री  देशांतर पर होता है – 0 डिग्री देशांतर पर
  •  ये कहा कहा से गुजरती है – ग्रीन लेन्ज, नार्वेजियन सागर, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, अल्जीरिया, माले, बुर्किना फासो, घाना और दक्षिण अटलांटिक सागर
  •  विश्व को कितने समय जोन में विभाजित किया गया है – 24
  •  भारत में किसे मानक समय माना गया है – 82.30 डिग्री पूर्वी देशांतर
  •  भारत का मानक समय ग्रीन विच मीन टाइम से कितने घंटे आगे है – साढ़े पांच घंटे

             - बाबा बेरोजगार 


No comments:

Post a Comment

Blogger Widgets